Home विचार अपने ही जाल में फंसे आप नेता संजय सिंह

अपने ही जाल में फंसे आप नेता संजय सिंह

SHARE

देश में स्वच्छ और ईमानदार राजनीति करने के दम पर 2011 में अरविंद केजरीवाल ने जिन साथियों के साथ ‘आप’ पार्टी का गठन किया था, आज वह दोहरे चरित्र वाले व्यक्तियों की जमात बन चुकी है। अब संजय सिंह के अय्याशी के मामले भी सामने आए हैं। 27 दिसंबर 2018 को लोकसभा में जब मुस्लिम महिलाओं के अधिकार के लिए तत्काल दिए जाने वाले तीन तलाक का विधेयक लोकसभा में पारित हुआ तो आप नेता ने इसके विरोध में एक ट्वीट किया, लेकिन इस ट्वीट के बाद संजय सिंह सोशल मीडिया पर अपने ही जाल में फंस गये। सोशल मिडिया पर लोगों ने संजय सिंह से सवाल किया कि वह अपनी बाहरवाली को कब पत्नी का दर्जा देगें और उसका दर्द क्यों नहीं समझते।

ऐसा नहींं है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घनिष्ठ साथी संजय सिंह की ही अय्याशी की बात सामने आयी है। इससे पहले भी केजरीवाल की आप पार्टी के साथियों के अय्याशी के कई मामले सामने आ चुके हैं। आइये आपको इनकी अय्याशियों के बारे में बताते हैं- 

विधायक प्रकाश जारवाल ने महिला से की छेड़खानी-

देवली विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश जारवाल ने जून 2016 में महिला के साथ छेड़खानी की और उसे धमकी भी दी। संगमविहार पुलिस थाने विधायक के खिलाफ महिला द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया कि प्रकाश जारवाल ने घर में घुसकर कपडे फाड़ दिए और बदतमीजी की। यह घटना 2 जून 2016 को हुई। 

केजरीवाल ने यौन उत्पीड़न की पीडिता को समझौता करने के लिए कहा 
मुख्यमंत्री केजरीवाल की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता तब जगजाहिर हुई जब आप की कार्यकर्ता सोनी यौन उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद मिले पत्र से मिले खुलासा हुआ कि नरेला की आप कार्यकर्ता सोनी के साथ एक अन्य कार्यकर्ता रमेश भरद्वाज ने यौन उत्पीड़न किया था। इस यौन उत्पीड़न की शिकायत लेकर वह अरविंद केजरीवाल के पास भी गई थी लेकिन केजरीवाल ने उसे रमेश भरद्वाज के साथ समझौता कर मामले को खत्म करने के लिए कहा था। 

रमेश भरद्ववाज के साथी शरद चौहान को जाना पड़ा जेल
सोनी यौन उत्पीड़न मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान को जेल भी जाना पड़ा क्योंकि उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। सोनी ने विधायक शरद चौहान पर रमेश भारद्वाज को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती का पत्नी के साथ दरिंदगी 
दिल्ली सरकार में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती ने अपने ही घर में कानून की धज्जियां उड़ायी। उनकी पत्नी लिपिका मित्रा उनसे खौफ खाती थी।  सोमनाथ भारती ने प्रेग्नेन्सी के दौरान पत्नी के ऊपर कुत्ता छोड़ दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को कुत्ते से कटवाया। ऐसी ही कई दरिंदगियों के दौरान सोमनाथ भारती ने पत्नी की दो बार जान लेने का प्रयास किया। 

केजरीवाल के महिला कल्याण मंत्री संदीप कुमार का सीडी कांड
दिल्ली सरकार में महिला कल्याण मंत्री संदीप कुमार ने ऐसा कारनामा किया कि केजरीवाल मुंह दिखाने लायक नहीं रहे। एक सीडी सामने आयी जिसमें संदीप कुमार महिलाओं के साथ अंतरंग अवस्था में थे। जब हंगामा बरपा और सीडी के पीछे का सच परत दर परत सामने आने लगा तो लोग चकित रह गये। सीडी में दिखी महिला ने सुल्तानपुरी थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया कि उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलाकर तब बेहोश कर दिया गया, जब वो राशनकार्ड बनवाने मंत्री के दफ्तर पहुंची थी और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। 

मंत्रीजी की सीडी मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ-साथ न्यूज चैनलों को 31 अगस्त 2016 को पहुंचती है तो सरकार की इज्जत बचाने के लिए केजरीवाल संदीप कुमार को बर्खास्त कर देते हैं।

दूसरे दिन एक सितम्बर, 2016 को आप के प्रवक्ता और पत्रकार आशुतोष ने एनडीटीवी.काम पर अपने ब्लॉग में संदीप कुमार का पक्ष लेते हुआ लिखा कि यह दो व्यक्तियों का निजी मामला है। यदि यह सहमति के साथ होता है तो यह कोई अपराध नहीं है।

आशुतोष को इस ब्लॉग लिए महिला आयोग के सामने भी पेश होना पड़ा।

एक अन्य कानून मंत्री दिनेश मोहनिया ने महिला के साथ की बदसलूकी
सोमनाथ भारती के बाद दिल्ली सरकार के कानून मंत्री दिनेश मोहनिया भी कानून की जद में आ गये। उन पर महिला से बदसलूकी का आरोप लगा। दिनेश मोहनियां पर न सिर्फ एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया था, बल्कि एक बुजुर्ग ने भी उनके खिलाफ थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया था। गैरजमानती धाराओं की वजह से दिनेश को तिहाड़ जाना पड़ा।

आप विधायक अमानुल्लाह खान ने महिला दी रेप करने की धमकी
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्लाह खान पर उनके ही इलाके में रहने वाली एक महिला ने बलात्कार और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। जुलाई 2016 में लगे इस आरोप ने सनसनी फैला दी। पुलिस ने अमानुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। अमानुल्ला ओखला से आप विधायक हैं।

10 सितम्बर,2016 को जामिया नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार विधायक शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे थे। विधायक पर हमले की कोशिश, शील हरण के लिए बल प्रयोग, आपराधिक धमकी देने, महिला को निर्दयतापूर्वक वश में करने समेत आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप लगे।

नौकरी का झांसा देकर बलात्कार 
आप नेता रमन स्वामी पर संगीन इल्जाम लगा कि उन्होंने शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने नेताजी पर दोस्ती के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देने और बलात्कार करने का आरोप लगाया जो मेडिकल परीक्षण में साबित भी हुआ। रमन स्वामी पर 2014 में बलात्कार का केस दर्ज हुआ।

कांग्रेस प्रत्याशी के घर घुसकर छेड़छाड़
दिल्ली के सीमापुरी से आम आदमी पार्टी विधायक धर्मेन्द्र कोली पर पूर्व कांग्रेस विधायक के घर में घुसकर छेड़छाड़ और दंगा करने के आरोप हैं। कोली के खिलाफ ये आरोप कांग्रेस नेता वीर सिंह धींघन ने लगाए हैं।

उनका कहना है कि विजय जुलूस के दौरान आप विधायक ने उनके घर के सामने शराब की बातलें फोड़ीं और घर में पटाखों की लड़ी लगा लीं। इस दौरान विधायक ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी किया। 

मनोज कुमार पर घरेलू हिंसा के आरोप
समाज और देश बदलने निकले आप विधायक से अपना घर ही नहीं सम्भल रहा। पत्नी दो साल से मायके में है लेकिन मसला सुलझाने तक की जरूरत विधायक मनोज कुमार ने कभी नहीं समझी। आखिरकार कोंडली से विधायक मनोज कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी ने ही घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी। दिल्ली महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। महिला का कहना है कि ससुरालवालों के अत्याचार से तंग आकर उसने घर छोड़ दिया था। दो साल से वह अपने मायके में रह रही है। जमीन की धोखाधड़ी के मामले में भी जेल जा चुके हैं मनोज कुमार।

राखी बिड़लान के पिता ने किया बलात्कार 
मंगोलपुरी की विधायक राखी बिड़लान पर मारमीट और सरकारी काम में पैसे खाने का तो आरोप था ही, इसके साथ ही उनके पिता और आप के सदस्य राम प्रताप गोयल पर 24 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगा। वो महिला को एमसीडी चुनाव में टिकट दिलवाने का लालच दिखाकर अपने झांसे में फंसा लेते  और एक दिन उस महिला को अपने रोहिणी स्थित सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। नबबंर 2016 में पुलिस ने उनको गिरफ्तार भी कर लिया।

 

Leave a Reply