Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की बधाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के 19वें स्थापना दिवस पर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, “झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।”

झारखंड का स्थापना दिवस आदिवासी नेता और महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है।

Leave a Reply