Home समाचार …और पीएम मोदी के री-ट्वीट से सेलेब्रिटी बन गये आकाश

…और पीएम मोदी के री-ट्वीट से सेलेब्रिटी बन गये आकाश

SHARE

आकाश जैन अचानक सेलेब्रेटी बन गए। उनके घर के बाहर कैमरों की भीड़ जमा हो गयी, पत्रकारों का हुजूम इकट्ठा हो गया। क्या टीवी चैनल, क्या अखबार और क्या वेबसाइट्स- हर जगह आकाश जैन की पूछ हो गयी। सोशल मीडिया में ही आकाश जैन चमकने लगे। वजह रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

पीएम मोदी ने आकाश जैन के उस ट्वीट को रीट्वीट कर दिया जिसमें उसने अपनी बहन की शादी के कार्ड पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो छपवाया था। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने आकाश जैन को फॉलो भी किया। पीएम जिन लोगों को फॉलो करते हैं उसे गर्व है कि वो भी उसमें एक है।

शादी के व्यस्त समय में भी आकाश जैन और उसके पिता ने स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जो लगाव दिखलाया, उस पर देशभर में जैन परिवार सुर्खियों में आ गया।

प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया पर लोगों से सीधा संवाद करते हैं। ट्विटर पर वह लोगों को शुभकामनाएं देते हैं, उनके सवालों का जवाब देते हैं और उनसे संवाद करते हैं।

शैलेंद्र सिंह जडेजा के एक ट्वीट पर उन्होंने जवाब दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमलोगों तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है।


इसरो के इतिहास रचने पर भी उन्होंने लोगों के ट्वीट का जवाब दिया।


उत्तर प्रदेश के कनौज रैली पर अनुराग के ट्वीट पर उन्होंने शुक्रिया अदा की।


संसद में भाषण पर लोगों की सलाह पर भी उन्होंने जवाब दिया।


रेडियो की प्रासंगिकता पर भी उन्होंने अपनी राय दी।


इसी तरह वे हमेशा लोगों से सीधा संवाद करने में यकीन करते हैं।

पीएम मोदी के फेसबुक पर तीन करोड़, 98 लाख, ट्विटर पर दो करोड़, 87 लाख, गूगल प्लस पर 32 लाख, 30 हजार और लिंक्डइन पर 20 लाख फॉलोअर हैं। इसके साथ इंस्टाग्राम पर पीएम के फॉलोअरों की संख्या 61 लाख है। इसके अलावा उनके नाम पर बने मोबाइल एप को भी एक करोड़ से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है।

सोशल मीडिया के जरिए वे देश-दुनिया की गतिविधियों पर करीबी नजर रखते हैं। प्रधानमंत्री सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सीधा संवाद करने पर यकीन रखते हैं और सरकार की योजनाओं को लागू करने में भी सोशल मीडिया और तकनीक का खूब इस्तेमाल करते हैं। कई बार प्रधानमंत्री सोशल मीडिया के जरिए मन की बात के लिए लोगों से सुझाव भी मांगते हैं।

Leave a Reply