प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि, ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म-जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म-जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
Tributes to Pandit Deendayal Upadhyaya Ji on his Jayanti. pic.twitter.com/Vu6t19s7DX
— Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2018
भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के चंद्रभान गांव में हुआ था। इस गांव को अब दीनदयाल धाम के नाम से जाना जाता है।