Home समाचार लोकतंत्र का उत्सव शुरू, रिकॉर्ड संख्या में करें मतदान- प्रधानमंत्री मोदी

लोकतंत्र का उत्सव शुरू, रिकॉर्ड संख्या में करें मतदान- प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद देशवासियों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। मैं अपने साथी भारतीयों से 2019 के लोकसभा चुनावों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह करता हूं। मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव में ऐतिहासिक मतदान होगा। मैं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग के लिए आगे आने का आह्वान करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि विशाल भू-भाग में फैले देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग के सभी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को शुभकामनाएं। देश को चुनाव आयोग पर बहुत गर्व है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को खारिज कर दिया। लोगों में संप्रग के भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और नीतिगत कमियों के लिए काफी आक्रोश था। भारत का आत्मविश्वास सबसे निचले स्तर पर आ गया था और जनता देश को इस गिरावट तथा निराशा से उबारना चाहती थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि 2014 में लोगों ने यूपीए को खारिज कर दिया। यूपीए के भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और नीतिगत पंगुता के कारण लोगों में काफी गुस्सा था। देश का आत्मविश्वास सबसे निचले स्तर पर आ गया था और जनता देश को इस गिरावट तथा निराशा से उबारना चाहती थी।

प्रधानमंत्री मोदी ट्वीट किया कि सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं। हम भले ही अलग-अलग दलों से हों लेकिन हमारा उद्देश्य एक ही होना चाहिए- भारत का विकास और हर भारतीय का सशक्तीकरण।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों ने यह दिखा दिया है कि 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और भागीदारी से वह सब संभव है जो पहले असंभव माना जाता था। 2019 का चुनाव लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विश्वास और सकारात्मकता का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि आज भारत के लोग जानते हैं कि यह संभव है कि देश सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बने, आतंक को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए, रिकॉर्ड गति से गरीबी हटाने का काम हो, देश साफ और स्वच्छ हो, भ्रष्टाचार को मिटाकर भ्रष्टाचारियों को सजा मिले और सभी लोगों का विकास हो।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि आज 50 करोड़ देशवासियों के पास अच्छी गुणवत्ता वाली मुफ्त स्वास्थ्य सेवा है। असंगठित क्षेत्र के 42 करोड़ लोगों की वृद्धावस्था पेंशन तक पहुंच है। 12 करोड़ किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये मिल रहा है। मध्यवर्ग के करोड़ों परिवारों को इनकम टैक्स से छूट का लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को गर्व है कि 2.5 करोड़ परिवारों को पहली बार बिजली मिली है। 7 करोड़ घरों में धुआं रहित रसोई है। 1.5 करोड़ लोगों को अपने घर मिले। ये और कई अन्य उदाहरण बताते हैं कि सही दृष्टिकोण और भविष्यवादी नीतियों के साथ कुछ भी असंभव नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास से प्रेरित होकर एनडीए आपसे फिर आशीर्वाद मांग रहा है। हमने पिछले पांच साल बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में बिताए जो 70 लंबे वर्षों तक अधूरी रह गई थीं। अब उस पर निर्माण करने और एक मजबूत, समृद्ध और सुरक्षित भारत बनाने का समय आ गया है।

Leave a Reply