Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने जताया जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘जॉर्ज साहब भारत के सर्वश्रेष्ठ राजनेताओं में से एक थे। बेबाक, निर्भीक और दूरदर्शी फर्नांडिस ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह गरीबों और वंचितों के अधिकारों की सबसे प्रभावी आवाजों में से एक थे। उनके निधन से दुखी हूं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘जब भी हम जॉर्ज फर्नांडिस के बारे में सोचते हैं, हम उन्हें एक ऐसे प्रभावी मजदूर नेता के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने न्याय के लिए लड़ा। वह एक ऐसे नेता थे जो बड़े से बड़े नेताओं को झुका देते थे। वह एक विजनरी रेल मंत्री और एक महान रक्षा मंत्री थे, जिन्होंने भारत को सुरक्षित और ताकतवर बनाया।’

अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में फर्नांडिस साहब कभी भी अपनी राजनीतिक विचारधारा से विचलित नहीं हुए। आपातकाल का उन्होंने जी-जान से विरोध किया। उनकी सादगी और विनम्रता अनुकरणीय है। उनके परिजनों, मित्रों और चाहने वालों में जो दुःख की लहर है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो।’

Leave a Reply