Home नरेंद्र मोदी विशेष विश्व के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र है भारत: ओरोविल में प्रधानमंत्री मोदी

विश्व के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र है भारत: ओरोविल में प्रधानमंत्री मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत विश्व के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र रहा है। ओरोविल इंटरनेशनल टाउनशिप के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा ही विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का परस्पर सम्मान किया है और सहअस्तित्व स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि विश्व के कई महान धर्मों का जन्म इस देश में हुआ और उन्होंने जीवन के हर क्षेत्र के लोगों को एक आध्यात्मिक मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पुडुचेरी के पास स्थित श्री अरविन्दो स्मारक और समाधि जाकर उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किये। 1926 में स्थापित यह आश्रम जीवन को आध्यात्मिक और नैतिक मार्गदर्शन देने वाला बड़ा आध्यात्मिक केन्द्र है।

श्री अरविन्दो आश्रम और ओरोविल एक ऐसा अंतर्राष्ट्रीय स्थान है जहां विश्व भर के लोग शांति और सौहार्द के साथ रह सकते हैं। इस टाउनशिप को बसाने की योजना श्री अरविन्दो की सहयोगी मीरा अल्फासा ने 1968 में बनाई थी। ओरोविले के केन्द्र में ‘मातृमंदिर’ है। इस मंदिर का गुम्बद सोने से जड़ा हुआ है। यहां तकरीबन 100 साल पुराना एक वट वृक्ष है जो ओरोविले आध्यात्मिक शहर का एक अहम अंग है। ओरोविले के स्वर्ण जयंन्ती वर्ष को यादगार बनाने के लिये प्रधानमंत्री ने डाक टिकट जारी किया।

देखिए फोटो-

Leave a Reply