Home नरेंद्र मोदी विशेष प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों से की अपील- हर वर्ष 5 विदेशी...

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों से की अपील- हर वर्ष 5 विदेशी परिवारों को पर्यटन पर भारत जरूर भेजें

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हर सेक्टर में तेज प्रगति हो रही है। पर्यटन के नक्शे पर भी भारत अब पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूती से चमक बिखेर रहा है। जाहिर है कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व में जहां भी जाते हैं, वहां भारत की सांस्कृतिक विरासत और मनमोहक पर्यटक स्थलों के बारे में बात जरूर करते हैं। पिछले दिनों ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों से पर्यटन को बढ़ावा देने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतीय नागरिक हर साल कम से कम पांच गैर भारतीय परिवारों को भारत जरूर भेजे, ताकि वहां पर्यटन इंडस्ट्री को बढ़ावा मिल सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “क्या आप मेरे लिए एक छोटा सा काम कर सकते हैं, क्या मैं आप पर भरोसा कर सकता हूं। मैं भारतीयों से भारत में कम से कम पांच गैर-भारतीय परिवारों को लाने का वादा करने के लिए कह रहा हूं।” जाहिर है कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा विदेशों में रह रहे भारतीयों को देश का असली राजदूत बताते रहे हैं। पीएम मोदी का मानना है कि पूरी दुनिया में फैले भारतीय नागरिक देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा सकते हैं और इसके लिए वो सभी को प्रेरित भी करते रहते हैं।

आइए एक नजर डालते हैं मोदीराज में पर्यटन क्षेत्र की उपलब्धियों पर-

विश्व यात्रा पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत ने लगाई छह पायदान की छलांग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार तरक्की कर रहा है और नए मुकाम हासिल कर रहा है। वैश्विक यात्रा एवं पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक में छह पायदान की छलांग लगाकर भारत 34वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2017 में भारत 40वें स्थान था, जबकि सन 2013 में 65वें स्‍थान पर था। मोदी सरकार के दौरान रैंकिंग में भारत ने 31 पायदान की छलांग लगाई है। विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट के अनुसार इसकी वजह प्राकृतिक और सांस्कृतिक संसाधन के मामले में भारत का समृद्ध होना और कीमत के लिहाज से बेहद प्रतिस्पर्धी होना है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत दक्षिण एशिया में सबसे प्रतिस्पर्धी यात्रा-पर्यटन अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

मोदी सरकार ने बदली पर्यटन की तस्वीर, अब 10 ऐतिहासिक स्थल रात 9 बजे तक खुले रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यटन उद्योग निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी लोगों को अपने-अपने राज्य के पर्यटन स्थलों के साथ ही देश में नई-नई जगहों की सैर करने की सलाह देते रहे हैं। इससे सहज अंदाजा हो जाता है कि पर्यटन को बढ़ावा देने पर उनका कितना जोर है। इसी क्रम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब देशभर के 10 ऐतिहासिक स्थलों को देखने का समय बढ़ा दिया गया है और यह स्थल प्रातः काल से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। इसके पहले ये दर्शनी स्थल आम जनता के लिए सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक खुले रहते थे। पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि यह निर्णय पर्यटकों के लाभ के लिए लिया गया है जो इन ऐतिहासिक स्थलों की सुंदरता देखने के लिए यहां आते हैं। प्रथम चरण में जिन 10 ऐतिहासिक स्थलों को चुना गया है, उनकी सूची इस प्रकार है –

स्मारकों का नाम जिला राज्य
राजरानी मंदिर परिसर भुवनेश्वर ओडिशा
दूल्हादेव मंदिर, खजुराहो छतरपुर मध्य प्रदेश
शेख चिल्ली मकबरा, थानेसर कुरुक्षेत्र हरियाणा
सफदरजंग मकबरा दिल्ली दिल्ली
हुमायूँ का मकबरा दिल्ली दिल्ली
कर्नाटक के पट्टडक्कल में स्मारकों का समूह भागलकोट कर्नाटक
गोल गुम्बज विजयपुर कर्नाटक
मंदिरों का समूह, मारकंडा, चामुर्सी गढ़चिरोली महाराष्ट्र
मान महल, वेधशाला वाराणसी उत्तर प्रदेश
रानी-की-वाव पाटन गुजरात

भारतीय अर्थव्यवस्था को पर्यटन क्षेत्र से मिला बढ़ावा
मोदी राज में भारतीय अर्थव्यवस्था को पर्यटन क्षेत्र से बढ़ावा मिला है। फिक्की-यस बैंक की संयुक्त रिपोर्ट ‘इंडिया इनबाउंड टूरिज्म: अनलॉकिंग द ऑपर्च्युनिटीज’ के अनुसार 2018 में इस क्षेत्र द्वारा 6.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 247.3 बिलियन अमेरिकन डॉलर (16.91 ट्रिलियन भारतीय रूपए) अर्जित किए गए, जो कुल अर्थव्यवस्था का 9.2 प्रतिशत है। जीडीपी में योगदान के संदर्भ में भारत दुनिया का 8वां सबसे बड़ा देश और दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा मार्केट है। वर्ष 2029 तक भारतीय पर्यटन क्षेत्र 6.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 35 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगा, जो कुल जीडीपी का 9.6 प्रतिशत भाग होगा। रिपोर्ट के अनुसार 2018 में पर्यटन क्षेत्र में 2.67 करोड़ रोजगार उत्पन्न हुए जो 2029 तक 5.3 करोड़ रोजगार तक पहुंचने की उम्मीद है।

पर्यटन के क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार देने वाला देश है भारत
पर्यटन को बढ़ावा देने से देश के युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर मिल रहे हैं। केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस कन्नमथानम ने हाल ही में कहा कि भारत विश्व में पर्यटन के क्षेत्र में सबसे अधिक रोजगार देने वाला देश है। उन्होंने कहा कि भारत पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा नियोक्ता है। जिन लोगों को रोजगार मिला है, उनमें ज्यादातर गरीब हैं। अल्फोंस ने कहा कि भारत में करीब 8.21 करोड़ लोगों को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार मिला हुआ है। विदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय ने अमेरीका, यूरोप, चीन सहित देशों में कई अभियान चलाए हैं, जिससे भारत विदेशी पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह बनता जा रहा है।

165 देशों के नागरिकों के लिए ई-वीजा की मियाद बढ़ी
पर्यटन को और बढ़ावा देने के मकसद से मोदी सरकार 165 देशों के नागरिकों को ई-वीजा सुविधा दे रही है। यह सुविधा 25 हवाई अड्डों और पांच बंदरगाहों पर मिल रही है। पर्यटकों की सुविधा के लिए चौबीस घंटे खुली रहने वाली बहुभाषी हेल्पलाइन की भी शुरूआत की गई है। वीजा ऑन अराइवल (विदेशियों के स्‍वदेश आगमन के बाद उन्‍हें वीजा उपलब्ध कराने) सुविधा और ई-टूरिज्‍म वीजा का प्रारंभ होने से भी भारत आने वाले पर्यटकों को बढ़ावा मिला है। ई-वीजा की सुविधा मिलने के बाद से भारत के प्रति विदेशी सैलानियों की रुचि और बढ़ी है और वे बड़ी संख्या में भारत आ रहे हैं। इस ई-वीजा की वैधता की सीमा को भी 30 दिन से बढ़ाकर 60 दिन कर दिया गया है। साथ ही भारत आने वाले पर्यटकों को वेलकम कार्ड देने की भी शुरुआत की जा चुकी है, जिससे सैलानियों को सभी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर मिल जाएं और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

साहित्य-संस्कृति और कला का सम्मोहन
भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में पर्यटन कितना अधिक महत्व रखता है, इस तथ्य से प्रधानमंत्री भली-भांति परिचित हैं, इसीलिए इस विषय में वे व्यक्तिगत रुचि लेते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री ने खुद अपने स्तर पर दुनिया-भर में जाकर भारत के पर्यटन क्षेत्र के प्रति दुनिया के आकर्षण को बढ़ावा दिया है। यहां जो सौंदर्य कश्मीर में दिखता है, केरल उस से बिल्कुल अलग है। राजस्थान और बंगाल की प्राकृतिक संपदा की कोई तुलना नहीं है। पूरी दुनिया में कहीं और शायद ही यह देखने को मिले कि सभी की रुचियों के अनुकूल पर्यटन एक ही देश में मिल जाए। चाहे प्राकृतिक सौंदर्य हो या नवीनतम तकनीक, संगीत-साहित्य हो या योग-अध्यात्म, भारत के समान अनेकता में एकता कहीं और नहीं।

आस्था का आकर्षण
देश के विभिन्‍न भागों में आयोजित किये जाने वाले वार्षिक साहित्‍योत्‍सव देश की कला और साहित्‍य की समृद्ध परम्‍परा की स्‍पष्‍ट झांकी प्रस्‍तुत करते हैं। यह अपने-आप में इतने आश्चर्य की बात है कि ये कलाएं उन्हें इतना आकर्षित करती हैं कि वे स्वयं इनसे जुड़ने को लालायित हो जाते हैं। यही कारण है कि भारत में ऐसे विदेशियों की संख्या भी अच्छी-खासी है, जो कोई न कोई भारतीय कला सीख रहे हैं। यहां के भांति-भांति के पकवान अपना एक अलग ही आकर्षण रखते हैं। ये सभी पर्यटकों के लिए भारत को एक बेमिसाल जगह बना देते हैं, जिसे वे जीवन-भर भूल नहीं पाते और भारत यात्रा को दोहराना चाहते हैं। भारत की अतुल्यता और अध्यात्म हमेशा से विश्व के लिए उत्सुकता का विषय रहा है, इसीलिए सरकार आध्‍यात्मिक पर्यटन और तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष रूप से ध्‍यान दे रही है। कई ऐसी योजनाएं भी इस समय प्रगतिशील हैं, जो भारत के आध्यात्मिक महत्त्व को केंद्र में रख बनाई गई हैं। हमारी पूज्य नदी गंगा केवल भारतीयों की आस्था का प्रतीक-भर नहीं है। इसका प्रभाव विदेशियों तक पर समान है, इसलिए अध्यात्म भारत का एक बहुत बड़ा आकर्षण है। इससे भी पर्यटन क्षेत्र की क्षमता का और अधिक उपयोग हो सकेगा। चाहे गंगा के घाट हों या लद्दाख के बौद्ध स्थल, इनका आकर्षण कभी कम नहीं हुआ, न देश में, न विदेश में।

स्वदेश दर्शन के द्वारा प्रोत्साहन
विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने वाली अनेक योजनाओं को प्रारंभ करने के अतिरिक्त देशी पर्यटन को प्रोत्साहित करने और लोगों में अपनी विरासत के प्रति जागरुकता देने की दिशा में भी कई प्रयास किये गए हैं। इसके लिए सरकार ने ‘स्‍वदेश दर्शन’ नाम की योजना शुरू की है। केंद्र सरकार स्वदेश दर्शन की थीम पर टूरिस्ट सर्किट का विकास कर रही है। इसके तहत 13 सर्किट की पहचान की गई है- पूर्वोत्तर भारत सर्किट, बौद्ध सर्किट, हिमालयन सर्किट, तटीय सर्किट, कृष्णा सर्किट, मरुस्थल सर्किट, जन-जातीय सर्किट, इको सर्किट, वन्यजीव सर्किट, ग्रामीण सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, रामायण सर्किट, और विरासत सर्किट।

प्रसाद योजना
इस योजना के अंतर्गत देश में धार्मिक महत्व के 25 स्थलों की पहचान की गई है। यह है अमरावती ( आन्ध्र प्रदेश), अमृतसर (पंजाब), अजमेर (राजस्थान), अयोध्या (उत्तरप्रदेश), बद्रीनाथ (उत्तराखंड), द्वारका (गुजरात), देवघर (झारखंड), बेलूर (पश्चिम बंगाल), गया ( बिहार), गुरुवायुर (केरल), हजरतबल ( जम्मू कश्मीर), कामाख्या ( असम), कांचीपुरम ( तमिलनाडु), कटरा ( जम्मू कश्मीर), केदारनाथ ( उत्तराखंड), मथुरा (उत्तर प्रदेश), पटना (बिहार), पुरी (ओडिशा), श्रीसेलम (आंध्रप्रदेश), सोमनाथ (गुजरात),तिरुपति (आंध्रप्रदेश), त्रम्बकेश्वर (महाराष्ट्र), उज्जैन (मध्य प्रदेश), वाराणसी ( उत्तर प्रदेश) और वेलानकनी (लमिलनाडु)। 

भारत में पारंपरिक पर्यटन क्षेत्रों के अतिरिक्त कई अन्य आकर्षण भी हैं, जिनमें विशिष्ट क्षेत्र हैं— क्रूज, चिकित्सा, निरोगता (Wellness), गोल्फ, पोलो, प्रदर्शनी, इको पर्यटन, फिल्म पर्यटन और सतत पर्यटन। 

स्वच्छता और नई टेक्नोलॉजी से मिलेगी गति
सदियों से विदेशियों की दृष्टि में भारत की छवि एक गंदे स्थान के रूप में रही है। मोदी सरकार ने इस कड़वी सच्चाई की कभी अनदेखी नहीं की। उसने जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा देने वाली बड़ी नीतियां बनाई तो दूसरी तरफ देश में स्वच्छता संबंधी योजनाओं के द्वारा जागरुकता का माहौल भी बनाया। सुखद यह है कि इन योजनाओं को भारी जन समर्थन और सफलता मिली। स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छता ही सेवा जैसे अनेक उदाहरण अपनी पूर्ण सफलता के साथ हमारे सामने हैं। इनके साथ नई तकनीक के समन्वय ने इसे और गति दी है। ये सफलताएं इस बात का विश्वास दिलाती हैं कि भारतीय पर्यटन उद्योग मोदी सरकार में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

“ये बात सही है कि टूरिज्म सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला क्षेत्र है। गरीब से गरीब व्यक्ति कमाता है और जब टूरिस्ट, टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाता है। टूरिस्ट जाएगा तो कुछ न कुछ तो लेगा। अमीर होगा तो ज्यादा खर्चा करेगा और टूरिज्म के द्वारा बहुत रोजगार की संभावना है। विश्व की तुलना में भारत टूरिज्म में अभी बहुत पीछे है। लेकिन हम सवा सौ करोड़ देशवासी तय करें कि हमें अपने टूरिज्म को बल देना है तो हम दुनिया को आकर्षित कर सकते हैं। विश्व के टूरिज्म के एक बहुत बड़े हिस्से को हमारी ओर आकर्षित कर सकते हैं और हमारे देश के करोड़ों-करोड़ों नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकते हैं। सरकार हो, संस्थाएं हों, समाज हो, नागरिक हों, हम सब को मिल करके ये काम करना है”।नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री ( मन की बात-26 मार्च, 2016)

Leave a Reply