Home बिहार विशेष गाइड बने मुख्यमंत्री नीतीश, प्रधानमंत्री मोदी को दिखाया बिहार का अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम,...

गाइड बने मुख्यमंत्री नीतीश, प्रधानमंत्री मोदी को दिखाया बिहार का अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम, देखिये तस्वीरें

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नने पटना में नये बने म्यूजियम का भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान बिहार के इतिहास के बारे में जानकारी ली। एक छत के नीचे बिहार की समृद्ध विरासत की झलक के भंडार इस म्यूजियम में 1764 ई तक का इतिहास है। यह म्यूजियम भव्यता और जानकारियों के मामले में बेहद खास है। इस म्यूजियम में जहां एक ओर बिहार में मिली हजारों साल पुराने कलाकृतियां हैं वहीं भारतीय इतिहास से संबंधित कई ऐसी जानकारियां हैं। इसमें राज्य के पारंपरिक विवाह का चित्रण से लेकर छठ पूजा का विवरण, महात्मा गांधी से जुड़ी पेंटिंग और म्यूजियम का इतिहास देखने को मिलता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने म्यूजियम में रखी एक-एक चीजों की जानकारी ली। उन्होंने म्यूजियम के विजिटर्स बुक में लिखा, ”श्रद्धा दर्शन को प्रेरित करती है। जिज्ञासा प्रदर्शन को प्रेरित करती है। इतिहास, संस्कृति की महान विरासत को एक्सपीरियेंस करने का उत्तम स्थल है। अभिनंदन।”

दरअसल पटना विश्वविद्यालय में शामिल होने पटना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक किताब देकर तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एयरपोर्ट पर गुलाब देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने नीतीश कुमार से पूछा कि पटना में जो नया म्यूजियम बना है उसे क्या मैं देख सकता हूं? नीतीश कुमार ने जवाब दिया, क्यों नहीं। पटना विश्वविद्यालय में कार्यक्रम समाप्ति के बाद वे पटना म्यूजियम पहुंचे, इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ रहे। प्रधानमंत्री मोदी की पटना म्यूजियम भ्रमण को तस्वीरों में देखिये-

Leave a Reply