Home समाचार पांच राज्यों को पीएम मोदी का उपहार, विजयादशमी पर मिले नये राज्यपाल

पांच राज्यों को पीएम मोदी का उपहार, विजयादशमी पर मिले नये राज्यपाल

SHARE

विजयादशमी के शुभअवर पर देश के पांच राज्यों को नया राज्यपाल मिल गया है। पीएम मोदी की सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नए राज्यरपालों की नियुक्ति की है। जिन राज्यों को नया राज्यपाल मिला है वह हैं, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार। जबकि अंडमान निकोबार में नए उप राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। इन राज्यों में पड़ोसी राज्यों के गवर्नर अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।

बिहार
पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद को नामांकित किए जाने के बाद से यह पद खाली था। तब से पश्मिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी बिहार के गवर्नर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। सत्‍यपाल मलिक यूपी के अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

तमिलनाडु
बनवारीलाल पुरोहित तमिलनाडु के नए राज्यपाल होंगे। काफी समय से तमिलनाडु में राज्यपाल का पद रिक्त था। महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव वहां का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। वहां की राजनीतिक हालात के मद्देनजर पूर्णकालिक गवर्नर की नियुक्ति आवश्यक थी। पुरोहित साल 1977 से राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। 1978 में उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर से पहला विधानसभा चुनाव जीता और 1984 में पहले बार नागपुर कंपटी से लोकसभा पहुंचे।

असम
दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे जगदीश मुखी को असम का राज्यपाल बनाया गया है। वह 1975 से सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे और मंत्री एवं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद भी संभाल चुके हैं। पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में पैदा हुए जगदीश मुखी दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रह चुके हैं।

मेघालय
बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद अब मेघालय के गवर्नर होंगे। बीजेपी से सन् 1994 में पहली बार बिहार विधान परिषद में विधायक चुने गये गंगा प्रसाद, 18 साल तक एमएलसी रहे। बिहार में पहली बार एनडीए सरकार में यह विधान परिषद में सत्ताधारी नेता की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इनकी संघर्षशील राजनीतिक क्षमता को राज्यपाल बनाने में प्राथमिकता दी है।

अरुणाचल प्रदेश
ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह 31 जुलाई, 1995 को भारतीय सेना से ब्रिगेडियर के रूप में रिटायर्ड हुए। मिश्रा एनएसजी कमांडो भी रह चुके हैं। इन्होंने 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध में अहम भूमिका निभायी थी। इन्होंने 24 अप्रैल, 1993 को अमृतसर में हाइजैक हुए इंडियन एयरलाइंस के विमान को रेस्क्यू कराया, 124 पैसेंजर्स और क्रू की जान बचायी थी। इनके लीडरशिप में रेस्क्यू टीम ने सभी हाईजैकर्स को मार गिराया था।

अंडमान निकोबार
एडमिरल (सेवानिवृत्त) देवेंद्र कुमार जोशी को केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार का उप राज्यपाल नियुक्त किया है। वह भारत के 21वें नौसेनाध्यक्ष रह चुके हैं। डीके जोशी पनडुब्बी विरोधी जंग के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्हें नौसेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।

 

Leave a Reply