Home समाचार सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश होगा भारत

सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश होगा भारत

SHARE

भारत साल 2050 तक दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश होगा। अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक इस्लाम धर्म दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। अभी आबादी के हिसाब से ईसाई धर्म के बाद इस्लाम दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। अमेरिकी थिंक टैंक के अनुसार सन 2010 तक दुनियाभर में मुसलमानों की आबादी 1.6 अरब थी। जबकि 2.17 अरब ईसाई थे। लेकिन जिस रफ्तार से मुस्लिमों की आबादी बढ़ रही है, उसी तरह बढ़ता रहा तो सदी के अंत तक यह ईसाई धर्म को पीछे छोड़ देगा। अभी हिंदू आबादी के हिसाब से चौथे नंबर पर हैं। हिंदू से ज्यादा आबादी नास्तिकों की है।

फिलहाल इंडोनेशिया सबसे ज्यादा आबादी वाला मुस्लिम देश है। भारत दूसरे नंबर पर है। प्यू रिसर्च के अनुसार सन 2050 तक भारत करीब 30 करोड़ की आबादी के साथ सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा। प्यू रिसर्च का कहना है कि मुसलमानों की जनसंख्या वृद्धि सबसे ज्यादा है। दुनियाभर में मुस्लिम महिला के औसतन 3.1 बच्चे होते हैं जबकि बाकी धर्मों में यह औसत 2.3 है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2010 से 2050 के बीच मुस्लिमों की जनसंख्या में 73 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। वहीं, ईसाइयों की संख्या इस दौरान 35 फीसद तक बढ़ेगी। 2050 तक दुनिया में 2.8 अरब मुस्लिम जनसंख्या होने की उम्मीद है।

अभी अमेरिका में मुस्लिमों की आबादी कुल जनसंख्या का करीब एक प्रतिशत है और 2050 तक इसके 2.1 प्रतिशत होने की उम्मीद है। साथ ही सन 2050 तक यूरोप की मुस्लिम आबादी में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply