Home समाचार इंग्लैंड को पछाड़ भारत बना पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

इंग्लैंड को पछाड़ भारत बना पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। दुनियाभर में मोदी की जय-जयकार हो रही है। पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है।

मोदीजी की विकास नीतियों के कारण देश के लोगों का सीना एक बार फिर गर्व से चौड़ा हो गया है। आर्थिक तरक्की के मामले में भारत ने इंग्लैंड को पछाड़ दिया है। इंग्लैंड को पछाड़कर भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

पिछले सौ साल में पहली बार ऐसा है कि कभी दुनिया के एक बड़े हिस्से पर राज करने वाला ब्रिटेन उपनिवेश रहे भारत से पीछे हो गया है। बताया जा रहा है कि ब्रेक्जिट के बाद इंग्लैंड की मुद्रा पाउंड में भारी गिरावट आई है, जिसका असर उसकी अर्थव्यवस्था पर पड़ा है।

हालांकि 2011 में विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई थी कि भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 2020 तक इंग्लैंड को पीछे छोड़ देगा लेकिन भारत ने उससे काफी पहले ही इंग्लैंड को पछाड़ दिया। मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार ब्रिटेन के मुकाबले काफी तेज रही है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसे एक बड़ी छलांग बताया है।

अर्थव्यवस्था के मामले में भारत से आगे अब सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी ही है।

Leave a Reply