Home समाचार दुनिया का चक्कर लगाकर आईं महिला नाविकों को पीएम मोदी ने दी...

दुनिया का चक्कर लगाकर आईं महिला नाविकों को पीएम मोदी ने दी बधाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समुद्र के रास्ते से दुनियाभर में नाविका सागर परिक्रमा को पूरा करने के लिए आईएनएसवी की भारतीय नौसेना की महिला दल को बधाई दी है। इन महिलाओं का दल पिछले 8 महीने से दुनायाभर का चक्कर लगा रहा था। नाविका सागर परिक्रमा नामक अभियान को पिछले साल 10 सितंबर में आईएनएस मंडोवी नाव पूल से रवाना किया गया था। इस दल को लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी लीड कर रही थीं। चालक दल में लेफ्टिनेंट कमांडर्स प्रतिभा जामवाल और स्वाती पी शामिल थीं। वहीं अन्य सदस्यों में लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या बोडदापति, एस विजया देवी और पायल गुप्ता थीं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “नाविका सागर परिक्रमा को पूरा करने के लिए आईएनएसवी की भारतीय नौसेना की महिला दल को हार्दिक बधाई। साथ ही कहा कि घर में आपका स्वागत है। देश को आप पर गर्व है।”

Leave a Reply