Home विपक्ष विशेष क्या राहुल गांधी लेते हैं कोकीन?, सुब्रमण्यम स्वामी का दावा डोप टेस्ट...

क्या राहुल गांधी लेते हैं कोकीन?, सुब्रमण्यम स्वामी का दावा डोप टेस्ट में फेल हो जाएंगे राहुल

SHARE

क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नशेड़ी हैं? क्या राहुल गांधी कोकीन का सेवन करते हैं? आज यह सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी को कोकीन खाने के आदी बताते हुए, उनके डोप टेस्ट की मांग की है। दरअसल पंजाब में कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति से पहले उनके डोप टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है। पंजाब में अब कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद भी सेवा के दौरान हर स्तर पर कर्मचारियों का डोप टेस्ट होगा। प्रमोशन के लिए भी डोप टेस्‍ट किया जाएगा। 

सीएम अमरिंदर सिंह के इस फैसले के बाद पंजाब में ही नहीं पूरे देश में नशे पर बहस छिड़ गई है। पंजाब में तो शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के नेताओं ने मुख्यमंत्री समेत सरकार के तमाम मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के डोप टेस्ट की मांग कर दी है। विपक्षी दलों का कहना है कि अमरिंदर सिंह इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं कि राज्य की 70 फीसदी जनता ड्रग्स लेती है।

वहीं इस मामले में राहुल गांधी के डोप टेस्ट की मांग कर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक नई बहस छेड़ दी है। जाहिर है कि सुब्रमण्यम स्वामी पहले भी इस बात को कह चुके हैं और उन्होंने कहा है कि सबसे पहले राहुल गांधी का ही डोप टेस्ट होना चाहिए। उन्होंने दावा किया है कि राहुल कोकीन लेते हैं और डोप टेस्ट में फेल हो जाएंगे।

बताया जाता है कि 2001 में बोस्टन एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दखल के बाद तब राहुल गांधी बच पाए थे। तब राहुल गांधी के रिहेलिबिटेशन सेंटर में भी रखा गया था। यानी सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है वो काफी हद तक सही है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर लोगों ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल के ऊलजलूल बयानों को नशे में दिए गए बयान बताया जा रहा है। वहीं कई लोगों ने राहुल गांधी को डोप टेस्ट कराने की चुनौती भी दी है।

 

Leave a Reply