Home विपक्ष विशेष कांग्रेस को नहीं है लोकतंत्र में विश्वास, राहुल गांधी ने विधायकों से...

कांग्रेस को नहीं है लोकतंत्र में विश्वास, राहुल गांधी ने विधायकों से छीना मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार

SHARE

कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है और यहां सिर्फ गांधी परिवार की ही हुकूमत चलती है यह एक बार फिर साबित हो गया है। दरअसल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत मिली है और वहां अब मुख्यमंत्री का नाम तय होना है। लोकतंत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री का नाम का चयन जीते हुए विधायक करते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी में ऐसा नहीं हो रहा है। तीनों राज्यों में दिखावे के लिए लोगों से रायशुमारी की गई, विधायकों की मीटिंग बुलाई गई और उनकी भी राय पूछी गई। लेकिन बाद में मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया गया। आपको बता दें कि कांग्रेस को न लोकतंत्र में विश्वास है और न ही संविधान में। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और नेता सिर्फ और सिर्फ गांधी परिवार की गुलामी करते हैं और यही एक बार फिर दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply