Home पोल खोल अंग्रेजों से ‘फूट डालो-राज करो’ की घुट्टी पीकर अपनी राजनीति चमका रहे...

अंग्रेजों से ‘फूट डालो-राज करो’ की घुट्टी पीकर अपनी राजनीति चमका रहे राहुल!

SHARE

वर्ष 2017 का गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी रणनीति बनाई कि ‘मोदी को गुजरात में गिरा दो’। राहुल गांधी ने प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए ‘युवा तिकड़ी’ बनाई थी। पाटीदार आरक्षण की मांग करने वाले हार्दिक पटेल, दलित अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले जिग्नेश मेवाणी और ओबीसी वर्ग की राजनीति करने वाले अल्पेश ठाकोर के साथ जब राहुल गांधी ने जातीय समीकरण तैयार किया तब सब हैरान थे।

लोगों को लगा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हराने के लिए कमाल की रणनीति बनाई है। हालांकि वे लोग जरूर अचंभित थे जो राहुल को करीब से जानते थे। वे जानना चाहते थे कि आखिर कौन है वह शख्स जो राहुल को जीत का ऐसा ‘जातीय’ ज्ञान दे रहा है। अब जाकर यह खुलासा हुआ है कि यह राहुल गांधी का दिमाग नहीं बल्कि अंग्रेजों का दिमाग था।

वही अंग्रेज जिन्होंने भारत में ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति के तहत देश पर 200 वर्षों तक शासन किया। वही अंग्रेज जिसकी नीति पर आगे बढ़ते हुए कांग्रेस ने देश के शासन सत्ता पर साठ वर्षों तक कब्जा जमाए रखा। हालांकि बदल रहे भारत की राजनीति में जब राजनीति का अंदाज बदलने लगा तो राहुल गांधी ने दिल्ली से साढ़े छह हजार किलोमीटर दूर लंदन की एक कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका से मदद ली थी। अब तो कैंब्रिज एनालिटिका कंपनी के आफिस में कांग्रेस का ‘हाथ’ भी साफ-साफ दिख रहा है।

Kya Baat hai @RahulGandhi Ji.. Congress ka Haath, Cambridge Analytica ke Saath!https://t.co/fUaPlMekMB pic.twitter.com/JieXqUgp3K

— Smriti Z Irani (@smritiirani) 28 March 2018

डेटा चोर कंपनी कैम्ब्रिज अनालिटिका ने कांग्रेस के कहने पर 30 करोड़ से अधिक भारतीयों का डेटा चुराया था। इसी कंपनी के सीईओ Alaxender Nix इस तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं जो लाल घेरे में हैं। ये तस्वीर लंदन स्थित उनके ऑफिस की है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उनके पीछे कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह की तस्वीर है। हालांकि राहुल गांधी कांग्रेस का कैंब्रिज एनालिटिका से किसी भी तरह संबंध होने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन साफ है कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं और देश को धोखा दे रहे हैं। 

हैरत की बात ये है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका के पास भारत के 600 जिलों के 7 लाख गांवों का जाति आधारित डेटा मौजूद है। जाहिर है एक ‘गोरी’ कंपनी को देश के 30 करोड़ से अधिक लोगों का डेटा लीक करने के पीछे का मकसद किसी भी हाल में सत्ता पर काबिज होना ही है। इस पूरे वाकये में दिलचस्प बात ये है कि राहुल गांधी ने उल्टे बीजेपी पर विदेशी कंपनी से डेटा लेने का आरोप लगा दिया था। लेकिन अब ये साफ है कि कांग्रेस ने अंग्रेजों की Divide and rule की नीति अपना ली है और देश की सत्ता पर फिर काबिज होने के लिए बड़ी साजिश रची है। आइये हम कांग्रेस की कुछ ऐसी ही साजिशों का पर्दाफाश करते हैं-

उत्तर-दक्षिण को लड़ाने की साजि
कर्नाटक में अलग झंडे को मंजूरी देने के बाद सीएम सिद्धारमैया ने अलग तरह के अलगाववाद की बुनियाद तैयार करनी शुरू कर दी है। इस बार उन्होंने संसाधनों के हिस्से को लेकर उत्तर और दक्षिण भारत के बीच खाई चौड़ा करने की कोशिश की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धारमैया ने दलील दी है कि उत्तर प्रदेश को प्रत्येक एक रुपये के टैक्स योगदान के एवज में उसे 1.79 रुपये मिलते हैं, जबकि कर्नाटक को 0.47 पैसे। कर्नाटक कांग्रेस के इस ट्विटर अकाउंट पर भी यही बातें लिखी गई हैं। 

जाहिर है कर्नाटक के सीएम की मंशा अब उत्तर और भारत के बीच खाई को पैदा करने की है। 

कर्नाटक को ‘कश्मीर’ बनाने की साजिश
राहुल गांधी की सहमति के बाद सिद्धारमैया ने कर्नाटक को अलग झंडा बनाने की मंजूरी दे दी है। दरअसल राहुल गांधी इस बहाने कर्नाटक में अलगगाववाद का जहर बोना चाहते हैं। दरअसल 1948 में कांग्रेस ने कश्मीर को धारा 370 और 35A का प्रावधान कर अलगाववाद की नींव रख दी थी। 

‘कन्नड़वाद’ पर ‘गंदी राजनीति’ की साजिश
राहुल गांधी और कांग्रेस की हिन्दी भाषा से नफरत जगजाहिर है। राहुल की इसी नीति के तहत सिद्धरमैया ने हिंदी भाषा के विरूद्ध बिगुल फूंक दिया है।राहुल की शह पर सिद्धारमैया एक बार फिर देश में भाषावाद और क्षेत्रवाद का झंडा बुलंद कर रहे हैं।

हिंदुओं में फूट डालने की साजिश
राहुल गांधी ने फूट डालो राज करो की नीति के तहत लिंगायत को अलग धर्म की मान्यता देकर हिंदुओं को विभाजित करने की बुनियाद डाल दी है। कर्नाटक की सरकार ने लिंगायत को अलग धर्म की मान्यता देने के लिए केंद्र सरकार लिखा है। 

हिंदी विरोध पर अलगाववाद की साजिश
16 मार्च, 2018 को कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में अलगाववाद की बीज बोने की एक और कोशिश तब की जब मेघालय विधानसभा में राज्यपाल के हिंदी में दिए गए अभिभाषण का विरोध करते हुए कांग्रेसी सदस्यों ने सदन से वॉक आउट कर दिया। ध्यान देने वाली बात ये है कि विधानसभा के सभी सदस्यों को अंग्रेजी में लिखी अभिभाषण की प्रतिलिपि भी दे दी गई थी।

द्रविड़नाडु की बीज बोती कांग्रेस
मई 2017 में कांग्रेस ने पशु क्रूरता अधिनियम के विरोध में ट्विटर और सोशल मीडिया पर ‘द्रविनाडु’ यानि दक्षिण भारत के चारों प्रमुख राज्यों को मिलाकर अलग देश निर्माण की मांग को हवा दी थी। 

‘दूध में दरार’ डालने की साजिश
यूपीए की सरकार जब देश की सत्ता में थी तो सेना में मुसलमानों की संख्या की गिनती कराए जाने की योजना बनाई जाने लगी। कांग्रेस ये जानती है कि सेना में धर्म, जाति या क्षेत्र के आधार पर नौकरियां नहीं दी जाती हैं और इन सब के बारे में कोई आंकड़ा नहीं रखा जाता।

कांग्रेस ने की मुसलमानों के आरक्षण की मांग
वर्ष 2017 में  कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में सरकारी नौकरियों और अलीगढ़ में पीजी कोर्सेज में मुसलमानों को आरक्षण की मांग की थी। इसी मांग पर बढ़ते हुए तेलंगाना सरकार ने भी तुष्टिकरण का कार्ड खेलते हुए मुसलमानों को अलग से आरक्षण की व्यवस्था बहाल कर दी।

 

दलितों को भड़काने की साजिश
वर्ष 2017 में कांग्रेस की शह पर सहारनपुर में दलित-सवर्ण संघर्ष की साजिश रची गई। इसमें कांग्रेस के कई नेताओं के हाथ भी सामने आ गए। इसी तरह गुजरात के ऊना में दलित पिटाई की भी कांग्रेस ने साजिश रची थी और भाजपा पर दोष मढ़ने का प्रयास किया था। 

दरअसल जाति को जाति से लड़ाने, हिंदुओं को आपस में बांटने, प्रांतवाद-क्षेत्रवाद की पॉलिटिक्स और धर्म के आधार पर तुष्टिकरण करने की राह पर चल रही कांग्रेस देश को खोखला करती जा रही है। हम ये समझ लें कि कांग्रेस पार्टी की फितरत रही है कि वह देश को टुकड़ों में बांट कर अपनी सत्ता कायम रखती है। 

 

Leave a Reply