Home समाचार कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा देखिए, कश्मीर को माना पाकिस्तान का हिस्सा

कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा देखिए, कश्मीर को माना पाकिस्तान का हिस्सा

SHARE

कांग्रेस मोदी सरकार की आलोचना में इतनी अंधी हो चुकी है कि उसे अब देशहित भी दिखाई नहीं देता। कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया है। पार्टी ने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया है। यूथ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हाल ही में एक ऐसा ट्वीट किया, जिसमेंं कश्मीर को पाकिस्तान के नक्शे में दिखाया गया है। 

यूथ कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने उसके देश विरोधी चेहरे को उजागर किया और उसपर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया।

यूथ कांग्रेस की पोस्ट की गई इस तस्वीर के वायरल होने के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया ने इसकी पड़ताल की। पड़ताल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान, दोनों के नक्शे को देखा गया और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के नक्शे को जोड़ा गया। इसके बाद पाकिस्तान का जो नक्शा सामने आया, उसने भारतीय जनता युवा मोर्चा के दावे को सही साबित किया।

map

जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से को पाकिस्तानी नक्शे में दिखाने को लेकर यूथ कांग्रेस विवादों में घिर गई। इसके बाद सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर यूजर्स ने कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई। 

Leave a Reply