आए अच्छे दिन : हाथ कंगन को आरसी क्या
वन रैंक वन पेंशन : 40 साल का इंतजार खत्म करते हुए OROP को लागू किया। 26 लाख पूर्व सैनिकोँ और 6 लाख विधवाओं को इसका तत्काल लाभ हुआ।
जनधन योजना : 28.52 करोड़ लोगों के अकाउन्ट खोले गये।
सामाजिक सुरक्षा : 13 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया।
मुद्रा योजना : 7.45 करोड़ छोटे उद्यमियों को 3.17 लाख करोड की मदद की गयी।
उज्जवला योजना : 2 करोड़ से ज्यादा बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन और फ्री चूल्हा दिए गये।
मिशन इंद्रधनुष : 2.5 करोड़ बच्चों का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में वृद्धि दर 1 फीसदी से बढ़कर 5-7 फीसदी हो गयी।
सड़क निर्माण : 3 साल में 1 लाख 20 हजार किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ।
न्यूनतम मजदूरी : 42 फीसदी न्यूतनम मजदूरी में बढ़ोतरी हुई। लाखों मजदूरों को फायदा हुआ।
घोटाला नहीं कमाई की : कोयला और स्पेक्ट्रम की नीलामी में घोटाला खत्म किया। पारदर्शी नीलामी से सरकार को 3.94 लाख करोड़ की आदमनी हुई।
इंटरव्यू खत्म : तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म हुए।
फसल बीमा योजना : लाखों किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का फायदा हुआ।
दिव्यांगों को फायदा : दिव्यांगों को 2 से बढ़ाकर 4 फीसदी आरक्षण मिला। 6 लाख दिव्यांगों को विशेष सहायता दी गयी।