Home समाचार शिमला गुड़िया रेप कांड पर नेशनल मीडिया चुप क्यों? देखिए वीडियो

शिमला गुड़िया रेप कांड पर नेशनल मीडिया चुप क्यों? देखिए वीडियो

SHARE
फोटो सौजन्य

डोकलाम विवाद, राम रहीम केस और मुंबई की बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुई गुड़िया रेप केस की बात एकदम से दब सी गई है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश के आठ बड़े पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आईजी और डीएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। ये सभी स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) में शामिल अधिकारी हैं। देश के लिए यह एक बहुत बड़ी खबर है कि मामले की जांच के लिए बनाई गई पूरी की पूरी टीम ही गिरफ्तार हो गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बड़ी खबर पर मीडिया खामोश है। वैसे जी न्यूज ने प्राइम टाइम कार्यक्रम डीएनए में इस मुद्दे को जरूर उठाया है।

Leave a Reply