Home समाचार डेटा लीक मामला: कांग्रेस ने ही किया था कैंब्रिज एनालिटिका को हायर,...

डेटा लीक मामला: कांग्रेस ने ही किया था कैंब्रिज एनालिटिका को हायर, सोशल मीडिया पर पड़ी लताड़

SHARE

वोटर फिक्सिंग स्कैंडल में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। ‘कैंब्रिज एनालिटिका’ के डेटा स्कैंडल के व्हिस्लब्लोअर ने यूके की पार्लियामेंट्री कमिटी को बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इस डेटा कंसल्टंसी फर्म को हायर किया था। इससे कांग्रेस पार्टी बेनकाब होती नजर आ रही है क्योंकि कांग्रेस ने पहले कहा था कि इस फर्म से उसका कोई लेना देना नहीं रहा है।

‘कैंब्रिज एनालिटिका’ के कर्मचारी रहे विसलब्लोअर क्रिहस्टफर विली ने मंगलवार को कई खुलासे किए हैं। विली ने पार्लियामेंट्री कमिटी को बताया कि ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ के साथ काम करने वाली पार्टियों में भारत की कांग्रेस पार्टी भी थी। विली के अनुसार उसे पूरा यकीन है कि ‘कैंब्रिज एनालिटिका’ की एक क्लाइंट कांग्रेस भी थी। कंपनी ने कांग्रेस पार्टी के लिए हर तरह के प्रोजेक्ट पर काम किया। विली के अनुसार उसे याद नहीं कि कोई राष्ट्रीय प्रोजेक्ट हो लेकिन कई सारे क्षेत्रीय प्रोजेक्ट थे। विली के मुताबिक भारत के कई राज्य ब्रिटेन के बराबर हैं। इसके बावजूद ‘कैंब्रिज एनालिटिका’ के कई राज्यों में ऑफिस और कर्मचारी हैं। विली ने यह भी खुलासा कि किया कि संभवत: उसके पास कैंब्रिज एनालिटिका के भारत में कामकाज के सबूत भी मौजूद हैं। इस पूरे मुद्दे को लेकर अब सोशल मीडिया पर फिर कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। आप भी पढ़िए कुछ ट्वीट्स-

Leave a Reply