Home नरेंद्र मोदी विशेष भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति : 2022 तक प्रधानमंत्री मोदी का ‘न्यू इंडिया’ का...

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति : 2022 तक प्रधानमंत्री मोदी का ‘न्यू इंडिया’ का विजन साकार करने का संकल्प

SHARE

दिल्ली में चल रही भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे और अंतिम दिन राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। राजनीतिक प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए 2022 तक उनके ‘न्यू इंडिया’ के विजन को साकार करने का संकल्प किया गया। भाजपा के अनुसार पीएम मोदी के न्यू इंडिया के मिशन के साकार होने पर देश में न तो कोई गरीब होगा और न ही को बेघर रहेगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भाजपा के राजनीतिक प्रस्ताव की जानकारी देते हुए कहा, ‘राजनीतिक प्रस्ताव में बताया गया है कि किस प्रकार आज देश में एक इनोवेशन का कल्चर शुरू हुआ है। खुद की तरक्की करते हुए लोग देश की तरक्की में सहभागी हो रहे हैं।’

विजन, पैशन और इमैजिनेशन से बनेगा ‘न्यू इंडिया’
राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि न्यू इंडिया की दिशा में भारत ने बहुत तरक्की है और समाज के लोगों ने भी साथ दिया है। यह नया भारत भ्रष्टाचार, संप्रदायवाद और गरीबी से मुक्त होगा। यह नया भारत 2022 तक बनेगा। सरकार की जिस तरह की योजनाएं हैं और पीएम मोदी का कृतित्व है, उससे यह साकार होगा। विजन, पैशन और इमैजिनेशन से यह सफल होगा।

पीएम मोदी को बताया, दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता
केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता करार देते हुए कहा कि साढ़े चार के कार्यकाल के बाद भी उनकी लोकप्रियता 70 फीसदी के स्तर पर है। ऐसा दुनिया में पहले कभी भी नहीं हुआ था। ऐसा दुनिया में किसी और देश में आज तक नहीं हुआ है।

विपक्ष के पास न नेता, न नीति, न रणनीति
इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल हताशा में हैं। विपक्ष के पास न नेता है, न नीति है और न ही रणनीति है। इसलिए विपक्ष हताशा में नकारात्मकता की राजनीति कर रहा है। सत्ता पाने के लिए विपक्ष परेशान है और महागठबंधन जैसा विकल्प ढूंढ रहा है। विपक्ष का एक मात्र लक्ष्य “मोदी रोको”। इसलिए विपक्ष अनैतिक गठबंधन की बात कर रहा है।

Leave a Reply